Vivo Y31 Review: दमदार बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ Vivo Y31 और Y31 Pro भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Vivo ने भारतीय स्मार्टफोन बाजार में एक बार फिर अपनी Y सीरीज़ को अपडेट किया है। Vivo कंपनी ने दो नए फोन — Vivo Y31 और Vivo Y31 Pro लॉन्च किया हैं। दोनों ही स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में आते हैं और इन फ़ोन की सबसे बड़ी खासियत यह है इनकी 6,500mAh बैटरीऔर 120Hz के डिस्प्ले और लेटेस्ट प्रोसेसर साथ बाजार में पेश किया हैं ।
Vivo ने अपना नया मॉडल Vivo Y31 और Y31 Pro को अलग-अलग स्टोरेज ऑप्शंस में लॉन्च किया है। इसकी कीमत को इस तरह रखा गया है कि ये फोन बजट और मिड-रेंज दोनों यूज़र्स को अट्रैक्ट करें।
Vivo Y31 की कीमत:
4GB RAM + 128GB स्टोरेज – ₹14,999
6GB RAM + 128GB स्टोरेज – ₹16,499
Vivo Y31 Pro की कीमत:
8GB RAM + 128GB स्टोरेज – ₹18,999
8GB RAM + 256GB स्टोरेज – ₹20,999
लॉन्च ऑफर में Vivo कंपनी ₹1,500 तक का बैंक डिस्काउंट भी दे रही है। इस डिस्काउंट के बाद Vivo Y31 की शुरुआती कीमत सिर्फ ₹12,499 को मिल रही है।
Vivo Y31की डिस्प्ले 6.68 इंच का है और HD+ LCD डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1000 निट्स ब्राइटनेस दिया है।
Vivo Y31 Pro: में 6.72 इंच का FHD+ डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1050 निट्स ब्राइटनेस दिया है।
हाई रिफ्रेश रेट और बेहतर ब्राइटनेस की वजह से दोनों फोन्स पर गेमिंग और वीडियो स्ट्रीमिंग का अनुभव काफी स्मूद और क्लियर होगा।
Vivo Y31में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर दिया है।और Vivo Y31 Proमें MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर दिया है ।
दोनों ही फोन Android 15 आधारित हैं ,FuntouchOS पर चलते हैं। इससे आप मल्टीटास्किंग, ऐप स्विचिंग और गेमिंग परफॉर्मेंस बेहतर काफी मिलती है।
Vivo Y31में आपको 50MP का मेन कैमरा और 0.08MP का सेकेंडरी सेंसर कैमरा आपको देखने को मिल जाता है। जबकि आपको Vivo Y31 Pro में 50MP मेन कैमरा और 2MP सेकेंडरी कैमरा देखने को मिल जाती है ।
दोनों ही फोन्स में 8MP का फ्रंट कैमरा मिलती है, जो सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ठीक-ठाक परफॉर्मेंस करता है।
Vivo Y31 और Y31 PRO दोनों ही फोन में 6,500mAh की बैटरी दी गई है। और साथ में 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्टकरता करता हैं , जिससे की बैटरी जल्दी चार्ज हो जाती है।
बैटरी लाइफ की वजह से यह फोन पूरे दिन भारी इस्तेमाल में भी आराम से चल सकता है।
साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है और IP68/IP69 रेटिंग के साथ (पानी और धूल से सुरक्षा) मिलता है और इसमें डुअल सिम सपोर्ट करती है ।
अगर आप बजट में बड़ा बैटरी बैकअप, स्मूद डिस्प्ले और बेसिक यूज़ वाला फोन ढूंढ रहे हैं तो Vivo Y31 आपके लिए सही रहेगा।
अगर आप बेहतर प्रोसेसर, ज्यादा RAM/स्टोरेज और FHD+ डिस्प्ले चाहते हैं, तो Vivo Y31 Pro आपके लिए बेस्ट विकल्प है।
👉 कुल मिलाकर, Vivo Y31 सीरीज़ 15,000 से 20,000 रुपये के बजट में एक शानदार विकल्प है, खासकर उन लोगों के लिए जो लंबे समय तक चलने वाली बैटरी और स्टाइलिश डिजाइन की तलाश में हैं।
….. समाप्त। …..
Written By – Niraj Kumar 19 Sep 2025
दिल्ली में सोमवार को शाम लाल किला के पास हुआ भीषण धमाका, Hyundai i20 कार…
सुपौल के लोगों के लिए खुशखबरी! अब POPSK Supaul में पासपोर्ट बनवाने की पूरी सुविधा…
अपडेट: 4 नवंबर 2025 | स्थान: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ रिपोर्ट – ताज़ा न्यूज़ 50टीम Bilaspur Train…
पीएम किसान 21वीं किस्त की तारीख घोषित! नवंबर 2025 में ₹2000 की राशि किसानों के…
अगर वोट नहीं दोगे तो बिजली कटेगा” — सुपौल से विधायक बिजेंद्र प्रसाद यादव बयान…
OPPO ने OPPO Find X9 Pro को लॉन्च कर दिया है, जिसमें 200MP कैमरा, 7500mAh…
This website uses cookies.