RRB NTPC Result 2025
RRB NTPC CBT-1 Graduate Level की परीक्षा 5 जून से 24 जून 2025 तक चला है। विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) देशभर के लाखों अभ्यर्थियों ने दिया था। RRB NTPC Result 2025
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने 19 सितंबर 2025 को बहुप्रतीक्षित RRB NTPC CBT-1 Graduate Level Result 2025 जारी कर दिया है। लाखों उम्मीदवार इस रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे। अब उम्मीदवार अपने ज़ोन-वाइज रिजल्ट और स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं। इस बार लगभग 8,113 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया चल रही है।
रिजल्ट जारी होने के साथ ही 1,19,744 उम्मीदवारों को CBT-2 परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। रेलवे ने उम्मीदवारों की सुविधा के लिए 20 सितंबर 2025 से स्कोरकार्ड डाउनलोड करने का लिंक भी एक्टिव कर दिया है।
Railways के अनुसार CBT-1 के नतीजों में करीब 1,19,744 उम्मीदवार सफल घोषित किए गए हैं। ये सभी उम्मीदवार अब अगले चरण यानी CBT-2 परीक्षा में शामिल होंगे।
रेलवे भर्ती बोर्ड ने आधिकारिक नोटिस जारी किया है कि CBT-2 की परीक्षा 13 अक्टूबर 2025 को आयोजित की जाएगी। CBT-2 परीक्षा में उम्मीदवारों का चयन स्कोर और कटऑफ के आधार पर किया जाएगा।
सभी उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स से अपना रिजल्ट और स्कोरकार्ड देख सकते हैं:
सबसे पहले RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ – rrbcdg.gov.in क्लिक करे
होमपेज पर जाये RRB NTPC Graduate Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।
फिर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
उसके बाद आपका रिजल्ट और स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
भविष्य के लिए इसे डाउनलोड और प्रिंट कर लें।
RRB NTPC CBT-1 Result 2025 कैसा रहा कटऑफ?
कटऑफ ज़ोन और कैटेगरी के अनुसार अलग-अलग जारी किया गया है। सामान्य श्रेणी के लिए कटऑफ अधिक रही है जबकि OBC, SC, ST उम्मीदवारों के लिए थोड़ी कम रहा है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने RRB ज़ोन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकरअपना कटऑफ देखें।
RRB NTPC CBT-1 सफल उम्मीदवार अब क्या करें? जो उम्मीदवार CBT-1 में सफल हुए हैं उन्हें अब CBT-2 की तैयारी पर फोकस करना चाहिए। क्योकि CBT-2 परीक्षा 13 अक्टूबर 2025 को है, इसलिए समय बहुत कम है।
रेलवे के पिछले प्रश्नपत्रों का अभ्यास करें।
मॉक टेस्ट दें।
मैथ्स, रीजनिंग और जनरल अवेयरनेस पर विशेष ध्यान दें।
निष्कर्ष
रेलवे भर्ती बोर्ड ने आखिरकार लाखों उम्मीदवारों का इंतजार खत्म कर दिया है। RRB NTPC Result 2025 जारी हो चुका है और अब सभी चयनित उम्मीदवारों को CBT-2 परीक्षा की तैयारी करनी चाहिए। उम्मीदवार अपने रिजल्ट और स्कोरकार्ड RRB की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
रेलवे जॉब्स का सपना देखने वाले युवाओं के लिए यह सुनहरा मौका है। अब देखना होगा कि कौन-कौन इस परीक्षा में सफलता प्राप्त कर पाता है और रेलवे में अपना करियर बना पाता है।
…… समाप्त। …..
Written By- niraj kumar sept 20.9.2025
Apache RTR 180 EMI Bhai Dooj 2025 kab manaya jayega Bhai Dooj 2025 muhurat and rituals Bhai Dooj 2025 wishes in Hindi Bihar Election 2025 date Bihar Election news 2025 Bihar Politics News Nitish Kumar OnePlus 15 OnePlus 15 Battery OnePlus 15 Camera Features OnePlus 15 Display OnePlus 15 Launch OnePlus 15 Performance OnePlus 15 Review OnePlus 15 Specs Railway Jobs 2025 RRB NTPC 2025 RRB NTPC Apply Online RRB NTPC Recruitment 2025 RRB NTPC Registration 2025 RRB Vacancy 2025 Notification Sarkari Naukri Railway 2025 Snapdragon 8 Elite Gen 5 Tejashwi Yadav TVS Apache RTR 180 features TVS Apache RTR 180 review VS Apache RTR 180 vs Pulsar N160 wbpsc.gov.in result 2023 WBPSC Clerkship 2023 Qualified Candidates WBPSC Clerkship Main Exam Date WBPSC Clerkship Result 2023 in Hindi WBPSC Clerkship Result 2023 Part 1 WBPSC Clerkship Result PDF' WBPSC Result 2023 News WBPSC Result 2023 PDF Download बिहार इलेक्शन 2025 बिहार चुनाव 2025 बिहार राजनीति 2025 बिहार विधानसभा चुनाव तारीख बिहार वोटिंग डेट भाई दूज 2025 पर शुभ कार्य भाई दूज के दिन क्या करें क्या न करें भाई दूज पर पूजा कैसे करें रेलवे भर्ती 2025
दिल्ली में सोमवार को शाम लाल किला के पास हुआ भीषण धमाका, Hyundai i20 कार…
सुपौल के लोगों के लिए खुशखबरी! अब POPSK Supaul में पासपोर्ट बनवाने की पूरी सुविधा…
अपडेट: 4 नवंबर 2025 | स्थान: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ रिपोर्ट – ताज़ा न्यूज़ 50टीम Bilaspur Train…
पीएम किसान 21वीं किस्त की तारीख घोषित! नवंबर 2025 में ₹2000 की राशि किसानों के…
अगर वोट नहीं दोगे तो बिजली कटेगा” — सुपौल से विधायक बिजेंद्र प्रसाद यादव बयान…
OPPO ने OPPO Find X9 Pro को लॉन्च कर दिया है, जिसमें 200MP कैमरा, 7500mAh…
This website uses cookies.