Categories: Sports

IND W vs PAK W आज का मैच में भारत की शानदार जीत, महिला वर्ल्ड कप में दर्ज की जीत – पूरा मुकाबला रिपोर्ट में

IND W vs PAK W भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस के बाद हाथ न मिलाने की वजह से भी सुर्खियाँ बटोरीं।

5 अक्टूबर 2025 | कोलंबो (श्रीलंका)
By TaazaNews50 Desk

IND W vs PAK W भारत ने पाकिस्तान को हराया, महिला वर्ल्ड कप में दर्ज की गई जीत।

468×60 468x60_1 Iframe sync

ICC महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के रोमांचक मुकाबले देखने को मिला भारत ने पाकिस्तान को 203/7 पर रोकते हुए शानदार जीत हासिल की हैं। इस मैच को जितने के साथ भारतीय महिला टीम ने इस टूर्नामेंट पर अपनी विजयी को जारी रखा और पाकिस्तान के खिलाफ अपना अजेय रिकॉर्ड बरकरार रखा।
टॉस के दौरान हुए विवाद और बीच मैच में आए कीटों की बाधा ने मुकाबले को और भी चर्चित बना दिया।

IND W vs PAK W टॉस विवाद से मैच की शुरुआत

श्रीलंका के कोलंबो के र. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए इस मैच में हाई-वोल्टेज मुकाबले की शुरुआत और विवादों से हुई। पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना (Fatima Sana) ने टॉस जीतकर गेंदबाज़ी करने का फैसला लिया, लेकिन टॉस के दौरान अजीब स्थिति देखने को मिली।

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत ने जब सिक्का उछाला, तो फातिमा ने “टेल्स” कहा, लेकिन प्रेजेंटर ने “हेड्स” कहा — इसके बाद में मैच रेफरी ने फातिमा सना को विजेता घोषित कर दिया। इस घटना ने सोशल मीडिया पर चर्चा बटोरी।
भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस के बाद हाथ न मिलाने की वजह से भी सुर्खियाँ बटोरीं।

भारत की बल्लेबाज़ी – संयम और रणनीति से भरी पारी

भारत ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए शानदार शुरुआती रही। स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल ने टीम को सधी शुरुआत दी। प्रतिका रावल ने शुरुआती ओवरों में आक्रामक शॉट्स लगाकर पाकिस्तान की गेंदबाज़ी पर दबाव बनाया।

हालांकि, 10वें ओवर में मंधाना 24 रन पर आउट हो गईं। इसके बाद जेमिमा रॉड्रिग्स (32 रन) और हर्लीन देओल (45 रन) ने साझेदारी निभाई। भारत ने मिडिल ओवर्स में रन गति थोड़ी धीमी रखी लेकिन विकेट बचाए रखे।
40वें ओवर तक भारत की स्कोर 172/5 था। लेकिन अंत में दीप्ति शर्मा (28)* और पूजा वस्त्राकर (17)* ने पारी को संभालते हुए टीम को 203/7 तक पहुँचाया।

कीटों ने रोका खेल – IND W VS PAK W अजीब परिस्थिति में खेला गया मैच

मैच के बीच में एक अनोखी घटना हुए जब मैदान पर अचानक कीटों (bugs) का हमला हो गया।
अंपायरों को खेल रोकना पड़ा और पेस्ट कंट्रोल टीम ने स्प्रे किया।दोनों टीमों के खिलाड़ी मास्क लगाकर कुछ देर तक मैदान से बाहर रहे।
सोशल मीडिया पर यह दृश्य वायरल हो गया — “#BugAttack” ट्रेंड करने लगा।

पाकिस्तान की बल्लेबाज़ी – भारतीय गेंदबाज़ों के आगे ढेर

पाकिस्तान ने 203 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम की शुरुआत खराब रही। पाकिस्तान का पहला विकेट 12 रन पर गिर गया। उसके बाद मुनिबा अली और निदा डार ने थोड़ी साझेदारी निभाई, लेकिन राजेश्वरी गायकवाड़ ने शानदार गेंदबाज़ी से दोनों को आउट कर दिया।
पाकिस्तान की पूरी टीम 44.2 ओवर में 156 रन पर सिमट गई।
भारत की ओर से रेणुका ठाकुर ने 3 विकेट, दीप्ति शर्मा ने 2 विकेट और राजेश्वरी गायकवाड़ ने 2 विकेट हासिल किए।

आंकड़े एक नजर में

श्रेणीभारतपाकिस्तान
स्कोर203/7 (50 ओवर)156 (44.2 ओवर)
शीर्ष बल्लेबाज़हर्लीन देओल (45)निदा डार (39)
सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़रेणुका ठाकुर (3/31)फातिमा सना (2/36)
खिलाड़ी ऑफ द मैचदीप्ति शर्मा

मैच की हीरो – दीप्ति शर्मा– भारतीय टीम की ओर से दीप्ति शर्मा ने इस मैच में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन किया।उन्होंने अपने बल्ले से 28 रन बनाए और गेंद से दो महत्वपूर्ण विकेट भी झटके। उनकी सटीक गेंदबाज़ी ने पाकिस्तान की रन गति रोक दी।

और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच (Player of the Match) के लिए चुना गया।

मैच के बाद हरमनप्रीत कौर का बयान- मैच के बाद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा:

“हमारी टीम का संतुलन शानदार है। हर खिलाड़ी ने अपनी भूमिका बखूबी निभाई। पाकिस्तान के खिलाफ जीत हमेशा खास होती है।”

उन्होंने यह भी कहा कि कीटों की स्थिति असुविधाजनक थी, लेकिन टीम ने ध्यान बनाए रखा।

सोशल मीडिया पर चर्चा- टॉस विवाद और हैंडशेक ड्रामा सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा ट्रेंड हुआ।

फैंस ने भारत की जीत पर “#INDWvsPAKW” और “#BleedBlue” जैसे हैशटैग ट्रेंड किए।

कीटों की घटना को लेकर मजेदार मीम्स भी बने — कुछ ने इसे “Bug Battle” नाम दिया।

निष्कर्ष:

भारत की जीत और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी-इस जीत के साथ भारत ने महिला वर्ल्ड कप 2025 में अपना दबदबा बनाए रखा।
पाकिस्तान को हराकर भारत ने टूर्नामेंट में अपनी स्थिति मजबूत की और आने वाले मुकाबलों के लिए आत्मविश्वास बढ़ाया।

मैदान पर आई बाधाओं के बावजूद भारतीय टीम ने शानदार अनुशासन, रणनीति और संयम दिखाया।

END

Written By- Niraj kumar Oct 5.10.2025

Apache RTR 180 EMI Bhai Dooj 2025 kab manaya jayega Bhai Dooj 2025 muhurat and rituals Bhai Dooj 2025 wishes in Hindi Bihar Election 2025 date Bihar Election news 2025 Bihar Politics News Nitish Kumar OnePlus 15 OnePlus 15 Battery OnePlus 15 Camera Features OnePlus 15 Display OnePlus 15 Launch OnePlus 15 Performance OnePlus 15 Review OnePlus 15 Specs Railway Jobs 2025 RRB NTPC 2025 RRB NTPC Apply Online RRB NTPC Recruitment 2025 RRB NTPC Registration 2025 RRB Vacancy 2025 Notification Sarkari Naukri Railway 2025 Snapdragon 8 Elite Gen 5 Tejashwi Yadav TVS Apache RTR 180 features TVS Apache RTR 180 review VS Apache RTR 180 vs Pulsar N160 wbpsc.gov.in result 2023 WBPSC Clerkship 2023 Qualified Candidates WBPSC Clerkship Main Exam Date WBPSC Clerkship Result 2023 in Hindi WBPSC Clerkship Result 2023 Part 1 WBPSC Clerkship Result PDF' WBPSC Result 2023 News WBPSC Result 2023 PDF Download बिहार इलेक्शन 2025 बिहार चुनाव 2025 बिहार राजनीति 2025 बिहार विधानसभा चुनाव तारीख बिहार वोटिंग डेट भाई दूज 2025 पर शुभ कार्य भाई दूज के दिन क्या करें क्या न करें भाई दूज पर पूजा कैसे करें रेलवे भर्ती 2025

NIRAJ KUMAR

Niraj Kumar is a content writer, news reporter, and SEO specialist with over 5 years of experience in digital media. He has written thousands of SEO-optimized articles that have ranked successfully on Google Search and Discover. Niraj specializes in news reporting, mobile reviews, and technology updates. When not writing, he enjoys photography, traveling, and exploring new tech. Through taazanews50.in, he aims to provide fast, accurate, and fact-checked news in simple and easy-to-understand language.

Recent Posts

अब सुपौल में भी बन रहा है पासपोर्ट: POPSK Supaul से मिलेगी पूरी सुविधा, जानें प्रक्रिया, फीस और डॉक्यूमेंट्स

सुपौल के लोगों के लिए खुशखबरी! अब POPSK Supaul में पासपोर्ट बनवाने की पूरी सुविधा…

3 months ago

पीएम किसान 21वीं किस्त नवंबर में जारी होगी, जानें पूरी जानकारी

पीएम किसान 21वीं किस्त की तारीख घोषित! नवंबर 2025 में ₹2000 की राशि किसानों के…

3 months ago

अगर वोट नहीं दोगे तो बिजली कटेगा — सुपौल में बिजेंद्र प्रसाद यादव का बयान हुआ वायरल

अगर वोट नहीं दोगे तो बिजली कटेगा” — सुपौल से विधायक बिजेंद्र प्रसाद यादव बयान…

3 months ago

This website uses cookies.