भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) ने लंबे समय के बाद आखिरकार एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT Result ) 2/2025 का घोषित कर दिया है। इस परीक्षा का आयोजन देशभर में 23, 24 और 25 अगस्त 2025 को किया गया था। लाखों उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया और अब सभी को अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार था।
16 सितंबर 2025 को वायुसेना ने आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर रिजल्ट लिंक एक्टिव कर दिया है। उम्मीदवार अपने पंजीकरण नंबर और पासवर्ड डालकर स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

AFCAT 2/2025 परीक्षा का उद्देश्य क्या हैं
AFCAT परीक्षा भारतीय वायुसेना के फ्लाइंग ब्रांच, ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल) शाखाओं में भर्ती कराई जाती है। इस बार कुल 284 रिक्तियों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। यह परीक्षा हर साल में दो बार आयोजित होती है और लाखों युवा इसमें शामिल होकर देशसेवा का सपना देखते हैं।
AFCAT Result 2025 का रिजल्ट कैसे देखें
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाएं। फिर होमपेज पर जाकर “AFCAT Result 2025” लिंक पर क्लिक करें। उसके बाद नया पेज खुलने पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर / ईमेल आईडी और पासवर्ड दर्ज करें। फिर कैप्चा कोड भरें और लॉगिन करें।इसके बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। आप इसे डाउनलोड कर लें और प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।
AFCAT Result ,चयन प्रक्रिया का अगला चरण
AFCAT Result 2025” घोषित होने के बाद योग्य हुए उम्मीदवारों को AFSB (Air Force Selection Board) इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इस चरण में उम्मीदवारों की बौद्धिक क्षमता, व्यक्तित्व, लीडरशिप क्वालिटी और शारीरिक फिटनेस की जांच की जाती है।
AFSB इंटरव्यू पास करने वाले उम्मीदवारों को मेडिकल टेस्ट देना होगा। इसके बाद सभी चरण पूरे होने पर अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार होकर आएगी
महत्वपूर्ण लिंक
रिजल्ट डाउनलोड लिंक: होमपेज पर “AFCAT 2/2025 Result”
आधिकारिक वेबसाइट: afcat.cdac.in
क्यों है AFCAT इतना खास?
भारतीय वायुसेना में अधिकारी बनने का सपना लाखों युवाओं देखता है। AFCAT परीक्षा के माध्यम से युवाओं को सीधे अफसर पद पर चुना जाता है। यह केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि देश की युवाओं के लिए सेवा और गर्व का अवसर है। यही कारण है कि हर साल इस परीक्षा में बड़ी संख्या में आवेदन आते हैं।
निष्कर्ष
AFCAT Result 2/2025 का जारी हो चुका है और अब चयन प्रक्रिया का अगला चरण शुरू होगा। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा पास कर ली है, उन्हें आगे की तैयारी पर फोकस करना चाहिए। वायुसेना में अफसर बनना जीवन का सुनहरा अवसर है। वहीं जो इस बार सफल नहीं हो पाए, उनके पास भविष्य में फिर से मौका है।
इसी तरह की ताज़ा खबर के लिए taazanews50.in पर बने रहिये
…….. समाप्त…..
Written By – Niraj kumar
